फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मंझे हुए राजनेता की तरह सर्वसमाज को साधते दिखे आकाश आनंद

Sun, 07 Apr 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, नगीना/नजीबाबाद। बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने नगीना में चुनावी जनसभा से स्टार प्रचारक के रूप में पार्टी का प्रचार अभियान शुरू किया। उन्होंने सर्वसमाज को साधने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज में बसपा के लोस प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह की ओर से चुनावी जनसभा में बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने मुस्लिमों को रिझाते हुए सर्वसमाज को साधा। इस चुनाव में प्रदेश में पहली बार जनसभा को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि मुस्लिम भाइयों, बहनों और माताओं को मेरा सलाम बाकी सभी को नमस्कार। सर्वसमाज के हिताें की चर्चा करते हुए लगभग 35 मिनट के संबोधन में आकाश आनंद ने भाजपा, सपा की नीतियों की जमकर खिंचाई की। आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा और सपा मुस्लिमों को डराकर वोट लेती है, जबकि बसपा सर्वसमाज हितों के साथ दलित व मुस्लिमों को मिलाकर वोट मांगती है।
मंझे हुए नेता के रूप में आकाश आनंद ने कहा कि विपक्षी दल यह कहकर भ्रम फैला रहे हैं कि हाथी के बोझ से किताब दब चुकी है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब की किताब और सोच कभी दब नहीं सकती। बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने नाम लिए बिना आसपा के लोस प्रत्याशी पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि पार्टी को गठबंधन में स्थान नहीं मिला तो सपा से एक मात्र सीट मांग ली, उस पर भी बात नहीं बनी तो पार्टी प्रत्याशी के रूप में स्वयं कूद पड़े।
विज्ञापन

जनसभा में बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राईन, कॉर्डिनेटर राकेश गौतम, रण विजय सिंह, नगीना लोस प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह, मुरादाबाद लोस प्रत्याशी इरफान सैफी, बिजनौर प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह, सालिम अंसारी, प्रिया सिंह, राकेश गौतम, सगीर अंसारी, धनीराम, विजय सिंह, नंदराम प्रजापति, बृजपाल सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।

- बसपा सुप्रीमो का पढ़ा संदेश
नगीना। आकाश आनंद ने संबोधन के अंत में बसपा सुप्रीमो मायावती का संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने मतदाताओं से अपील की है कि संविधान कीमती है, इसकी रक्षा के लिए जागरूक रहें। खरीद-फरोख्त, धर्म-जाति में बांटने वाली स्वार्थी राजनीति के प्रति जागरूक रहें। अपनी ताकत और वोट की कीमत समझें और बाबा साहब के सपनों को साकार बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें