फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आर्य समाज ने निकाली श्रद्धानंद बलिदान दिवस रैली

विज्ञापन
नजीबाबाद में रैली निकालते विद्यार्थी और आर्य समाज के लोग। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के बलिदान दिवस पर हवन और रैली का आयोजन किया गया। आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं के साथ स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती की स्मृति में भव्य रैली निकाली।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद और वैदिक धर्म के प्रचारक स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के बलिदान दिवस पर आर्य समाज की ओर से आर्य कन्या इंटर कालेज में हवन का आयोजन किया गया। हरप्रसाद शास्त्री ने हवन संपन्न कराया। आर्य समाज के प्रबंधक चौ. पवन आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. उर्मिला, नानक चंद आढ़ती, मीनाक्षी आर्य, सविता आर्य, ऐश्वर्य एरन, पुखराज सिंह, शिवम कुमार हवन-पूजन और रैली में शामिल हुए।
आर्य समाज इंटर कालेज की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने स्वामी श्रद्धानंद आर्य की स्मृति में आयोजित रैली में प्रतिभाग करते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण किया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज से आरंभ होकर रैली आर्य कन्या इंटर कालेज पर आकर संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें