फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्य की पेरोल पर सुनवाई 13 को

Wed, 01 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में पेद्दा हत्याकांड में जेल में बंद युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम के पेरोल प्रार्थनापत्र पर अब 13 फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

16 सितंबर 2016 को पेद्दा में किशोरी से छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में एक ही पक्ष के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और 12 गांव वाले घायल हुए थे। इस हत्याकांड से हड़कंप मच गया था। मामले में 29 लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने इस केस में विवेचना के दौरान युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम एडवोकेट व अरुण कबाड़ी का नाम शामिल किया था। ऐश्वर्य जेल में हैं। उनकी जमानत याचिका निरस्त हो चुकी है। ऐश्वर्य की बैक बोन की डिस्क स्लिप होने के कारण उसे उपचार के लिए मेरठ मेडिकल भेजा गया था। अब ऐश्वर्य जिला जेल में ही है। ऐश्वर्य ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उपचार के लिए अदालत से 15 दिन की पेरोल देने की मांग की है। बुधवार को ऐश्वर्य चौधरी द्वारा अदालत में प्रार्थनापत्र दिया गया कि वह बहुत बीमार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें