अग्रिम राठी ने इंडिया टीम ट्रायल के लिए किया क्वालीफाई
बिजनौर। भोपाल में आयोजित 63वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में एकलव्य शूटिंग रेंज के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया। दस मीटर एयर पिस्टल के सब यूथ पुरुष वर्ग में अग्रिम राठी ने 600 में से 560 अंक प्राप्त कर पूरे देश में 26वां तथा यूथ वर्ग में 106वां स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही केरल में होने वाले इंडिया टीम ट्रायल एक व दो के लिए क्वालीफाई किया। दस मीटर एयर राइफल यूथ वर्ग में दिपांशु राज ने 654 में से 586 अंकों के साथ नेशनल के लिए क्लालीफाई किया। जूनियर वर्ग में गुरुसेवक सिंह ने बेहतर प्रदर्शन कर 654 में से 589 अंक प्राप्त किए। बिजनौर लौटने पर रेंज अध्यक्ष शमीम अहमद ने शूटरों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता भोपाल में सात दिसंबर से चार जनवरी के बीच संपन्न हुई।
जीआईसी में इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा 9 और10 को होंगी
बिजनौर।।जीआईसी के प्रधानाचार्य कार्यालय की ओर से बताया गया कि इंटरमीडिएट की भूगोल एवं जीव विज्ञान विषय के संस्थागत एंव व्यक्तिगत छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा नौ से दस जनवरी तक जीआईसी में सुबह दस बजे प्रारंभ होगी।
अर्जुन सिंह