फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंटर गिरने से ट्रैक्टर सहित कृषियंत्र क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंटर गिरने से ट्रैक्टर सहित कृषियंत्र क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

नांगलसोती। गांव चमरौला में हॉल का लिंटर गिरने से एक किसान का ट्रैक्टर समेत कृषि यंत्र क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दौरान किसान के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव चमरौला में बुधवार तड़के करीब पांच बजे किसान योगेंद्र सिंह के घेर में बने हॉल का लिंटर अचानक धराशायी हो गया। लिंटर गिरने की आवाज सुनकर किसान अपने घेर में पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। हॉल की छत जमींदोज थी और किसान के कृषियंत्र लिंटर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए थे। गनीमत रही कि घटना के वक्त न तो किसान के परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद था और न ही वहां पशु बंधे थे। हादसे में किसान का ट्रैक्टर, बुग्गी समेत अन्य कृषि यंत्र क्षतिग्रस्त हो गए। किसान को लाखों का नुकसान पहुंचा है। किसान की ओर से तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। तहसीलदार प्रीति सिंह के निर्देश पर हल्का लेखपाल शेखर ने घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें