फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आंदोलित किसानों ने बिलाई के पास नहटौर मार्ग पर जाम लगाया

Thu, 04 Jan 2024 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हल्दौर क्षेत्र की ​बिलाई शुगर मिल पर किसानों की पंचायत में वार्ता करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
बिजनौर। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, तीन गन्ना क्रय केंद्र बदलने को लेकर हुई बिलाई चीनी मिल पर बुधवार को पंचायत हुई। आंदोलित किसानों ने मिल के पास नहटौर मार्ग पर जाम लगाया। सूचना पर पहुंचे आंदोलित किसानों ने अफसरों को कई घंटे बीच में बैठाए रखा। काफी जद्दोजहद के बीच अफसरों ने बीस करोड़ रुपये आज देने और तीस करोड़ रुपये 15 जनवरी तक दिलाए जाने व कड़ापुर, बाटपुरा व वाजिदपुर के गांवों के गन्ना सेंटर परिवर्तन कराए जाने के संबंध में डीएम से मिलकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस पर किसान शांत हुए और पंचायत स्थगित किया।
विज्ञापन

बुधवार को बिलाई चीनी मिल पर संयुक्त किसान मोर्चा संगठन के तत्वावधान में गांव कड़ापुर, बाटपुरा व वाजिदपुर के गन्ना सेंटर परिवर्तन कराए जाने की मांग को लेकर चल रहे धरने पर पंचायत हुई। भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष विकास कुमार नूरी, पश्चिमी यूपी युवा जिलाध्यक्ष विकास कुमार चौधरी, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू चौधरी, संयुक्त किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष छतरपाल सिंह, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह धनकड़ आदि पदाधिकारी अपने कार्यकर्ता के साथ एकजुट विचार व्यक्त किए। संयुक्त किसान मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मिल द्वारा तीन गांवों के किसानों के गन्ने का सेंटर परिवर्तन कराए जाने, 14 दिनों में भुगतान दिलाने, किसानों के दो हजार रुपये से अधिक बिलों होने पर विद्युत निगम द्वारा कनेक्शन आदि मुद्दों पर चर्चा हुई।
पंचायत में क्षेत्र के अपने ट्रैक्टर ट्रालियों में गन्ने से लदे वाहनों को लेकर पहुंचे। जाम के दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना पर एसडीएम सदर विजयवर्धन तोमर, सीओ सिटी संग्राम सिंह, नजीबाबाद सीओ अनिल सिंह, मिल के यूनिट हेड विकास कुमार त्यागी, गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह पहुंचे और किसानों ने अपने बीच बैठा लिया। धरने की अध्यक्षता पतराम सिंह व संचालन योगेंद्र कुमार बिट्टू चौधरी ने किया। पंचायत में वेदप्रकाश चौधरी, कैलाश लांबा, ठाकुर राम अवतार सिंह, बाबूराम तोमर, संदीप चौधरी, धीर सिंह, कोमन सिंह, धर्मेंद्र राणा, कुलदीप सिंह, रोहित कुमार तोमर, राकेश चौधरी, ठाकुर नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें