नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
बिजनौर। अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान के मुख्यालय पर विगत तीन माह से चल रहा, नि:शुल्क प्रशिक्षण रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को आयोजित समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, जिला उपभोक्ता फोरम की पूर्व सदस्य विनिता रघुवंशी, विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष डा. राजेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। स्वागत गीत, राष्ट्रीय गीत गायन से ऊषा शर्मा, कुसुमलता अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया गया। व्यवस्थापक सविता अग्रवाल ने संस्थान से नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने वाली युवतियों और महिलाओं के बारे में जानकारी दी।
संस्थान की ओर से नि:शुल्क प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस प्रशिक्षण से तैयार गणेश की मूर्ति, टॉवल हैंगर, झूले, की रिंग होल्डर, चम्मच स्टैंड, पैन, टॉवल स्टैंड, अलग-अलग अक्षरों के की रिंग आदि की प्रदर्शनी भी इस अवसर पर लगाई गई। प्रशिक्षण के दौरान गणेेश जी बनाने में शालिनी प्रथम, मीनू द्वितीय, की रिंग बनाने में शालिनी, मीनू प्रथम, यशोदा, अंतिमा द्वितीय, अक्षी वर्मा तृतीय, टॉवल स्टैंड बनाने में सलोनी, पैन बनाने में अक्षी वर्मा प्रथम स्थान पर रहीं।
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गए। मातृ संरक्षण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ऊषा शर्मा, संध्या गुप्ता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शुभ कपूर, रीता अग्रवाल, शिखा गुप्ता, ऊषा शर्मा, संध्या गुप्ता, संध्या अग्रवाल, कुसुमलता अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, राफिया आदि शामिल रहीं।