फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना शुरू होने से पहले ही केंद्र के बाहर जुटने शुरू हो गए थे एजेंट और प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना से पहले ही केंद्र के बाहर जुट गए एजेंट और प्रत्याशी
विज्ञापन

बिजनौर। रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच भारी उत्सुकता रही। एक एक वोट पर एजेंटों और प्रत्याशियों की नजर रही। चुनाव जीतने के बाद विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के वोटों की गिनती आरजेपी इंटर कॉलेज में हुई। वोटों की गिनती के लिए सुबह से ही एजेंट और प्रत्याशी कॉलेज के बाहर इकट्ठा होने शुरू हो गए थे। लेकिन मतगणना केंद्र पर इस बार कोरोना को लेकर पुख्ता इंतजाम रहे। केंद्र पर गेट में आते ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई। मतगणना स्थल पर आने के लिए एजेंटों और प्रत्याशियों के लिए कोरोना की जांच रिपोर्ट अनिवार्य की गई थी। अगर किसी के पास रिपोर्ट नहीं थी तो उनकी जांच वहीं की गई। इसके बाद सैनिटाइजर छिड़क कर ही सभी को अंदर जाने दिया गया। मतगणना शुरू होने तक लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। जिन ग्राम पंचायतों की मतगणना शुरू नहीं हुई थी उनके एजेंटों और प्रत्याशियों को अलग स्थान पर बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंटों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया
मतगणना को लेकर पुलिस ने भले ही सख्ती दिखाई हो लेकिन मतगणना शुरू होने के बाद एजेंटों के बीच कोई सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रही। एजेंट और प्रत्याशी एक दूसरे से भिड़कर ही वोटों पर नजर रखे रहे। इन लोगों ने मास्क तो लगाया था लेकिन सिर्फ खानापूर्ति की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें