- मेरठ के लिए खास
- पांच साल से लोनी में रहकर काम कर रहा था नौशाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कादराबाद (बिजनौर)। मेरठ पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए शव की फोटो देखकर परिजनों ने शनाख्त कर ली। परिवार वाले शव लेने के लिए मेरठ रवाना हो गए। युवक पांच साल पहले काम करने के लिए घर से गया था और लोनी में रहता था।
मेरठ पुलिस के माध्यम से शव का फोटो शनाख्त के लिए सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किया गया। जिसे पहचान कर किसी ने नौशाद के परिजनों को सूचना दी। जिसपर युवक के परिजनों ने फोटो पहचानते हुए उसकी शनाख्त नौशाद अंसारी (28) पुत्र सरवर हुसैन गांव मीरापुर मोदीवाला थाना अफजलगढ़ के रूप में की।
बुधवार की सुबह युवक के भाई राशिद ने बताया कि वह विवाहित था तथा तीन बच्चे भी हैं। पत्नी व बच्चों को गांव में ही छोड़कर करीब छह वर्ष पूर्व चला गया था। अब लोनी रह कर काम कर रहा था और घर से कोई जुड़ाव नहीं रखता था। मेरठ के एसआई ब्रजवीर सिंह के मुताबिक शव 25 जून को थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा के जंगल में पड़ा मिला था।