कालागढ़ के रामलीला मैदान में विनर ट्रॉफी के साथ अफजलगढ़ कमेटी टू के खिलाड़ी।
- फोटो : DHAMPUR
अफजलगढ़ की टीम ने जीती ट्रॉफी
कालागढ़। कालागढ़ की नई कॉलोनी में आयोजित कालागढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी अफजलगढ़ की टीम ने जीती।
नई कॉलोनी में श्री रामलीला मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच के मुकाबले बड़े दिलचस्प रहे। अफजलगढ़ की टीम ने कल्लूवाला को 56 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अफजलगढ़ की टीम ने 213 रन का लक्ष्य कल्लूवाला को दिया था। शादान ने अफजलगढ़ की टीम की ओर से खेलते हुए 96 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
सेमीफाइनल मैच कल्लूवाला-नगीना एवं अफजलगढ़-अमरोहा की टीमों के बीच खेला गया। कल वाला ने नगीना को 60 रन से हराकर मैच जीत लिया। दूसरी ओर अफजलगढ़ ने चार विकेट से अमरोहा की टीम को हराकर मैच जीत लिया। फाइनल मैच में अंकित चौहान, अमित मयाल एवं विकास अंपायर रहे। टूर्नामेंट कराने में ऐके सिंह, सोनू, मुकुल सैनी, दीपक कुमार, अमित चौहान, अंकुर कुमार, दीपक का योगदान रहा।