जलीलपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव रायपुर खादर में आंख रोग व बुखार से पीड़ित महिलाएं।
बिजनौर, जलीलपुर। बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ का पानी कम होने बाद अक्सर बीमारी फैलने की आशंका सच साबित होने लगी है। बाढ़ प्रभावित गांव रायपुर खादर में घर-घर आंखों के रोग व बुखार से पीड़ित बीमार देखने को मिल रहे हैं। गांववासियों का कहना है कि गांव में डाॅक्टर के नहीं पहुंचने के कारण बीमार निजी चिकित्सकों से इलाज को मजबूर हैं। अनेक पीड़ितों की आंखों पर सूजन आई हुई है। गांव में बुखार रोगियों की संख्या भी कुछ कम नहीं है। हर घर में एक मरीज देखने को मिल रहा है। उधर स्वास्थ्य विभाग की नींद नहीं टूटी रही है।
जलीलपुर क्षेत्र में 12 जुलाई को गंगा में उफान के साथ गांव रायपुर खादर भी बाढ़ की चपेट में आ गया था। गांव की आबादी व मुख्य संपर्क मार्ग पर अब पानी नहीं हैं। पानी उतरने के बाद गांव में रोगियों की संख्या बढ़ती देखी जा रही है।
रविवार को गांव रायपुर खादर में आंखों के रोग के पीड़ित देखने को मिले। आंखों के रोग से पीड़ित घर घर में हैं। वहीं बुखार पीड़ितों की संख्या भी कुछ कम नहीं। डाॅक्टर के न पहुंचने पर पीड़ित अपना व परिजनों का इलाज निजी चिकित्सकों से कराने को मजबूर हैं। सोनू सिंह, राधा देवी, सरोज देवी, कैलाशो, अमरपाल सिंह, दक्ष आदि ने गांव में इलाज के लिए चिकित्सकों की टीम भेजने की मांग की हैं। गांव के शिक्षित युवा अमरपाल सिंह ने कहा टीम में अन्य स्टाफ के साथ चिकित्सक भी ज़रूर होने चाहिए ताकि मरीजों को अच्छा इलाज मिल सके।