बिजनौर। दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बिजनौर में भी होटल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था परखी जाएगी। इसके लिए अग्निशमन विभाग शुक्रवार से सभी होटल, गेस्ट हाउस में विशेष चेकिंग अभियान चलाएगा। चेकिंग में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, उनकी कार्यशीलता और आपातकालीन निकास व्यवस्थाओं को परखा जाएगा।
होटल ने अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म, पानी की व्यवस्था, आपात स्थिति में निकासी के लिए आवश्यक इंतजाम परखे जाएंगे। कई बार होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगाए गए अग्निशमन उपकरण समय पर मेंटेनेंस न होने से आपात स्थिति में काम नहीं करते हैं, जिससे जनहानि का खतरा बढ़ जाता है। अभियान के दौरान होटल कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। साथ ही यह देखा जाएगा कि होटलों में लगे अग्निशमन उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप और उपयोग की स्थिति में हों। समय रहते सुरक्षा मानकों का पालन करने पर संभावित हादसों को रोका जा सकता है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी शीशपाल ने बताया कि जिले के सभी होटलों में चरणबद्ध तरीके से निरीक्षण किया जाएगा। चेकिंग के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलेगी, उन्हें नोटिस जारी करेंगे।