फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: होली की मस्ती के बाद थम गईं धड़कनें, सोते समय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। ग्राम नन्नू शेरपुर में बुधवार को होली का उल्लास उस समय मातम में बदल गया, जब 24 वर्षीय शिवम पुत्र सतपाल सिंह की दिन में सोते समय अचानक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शिवम ने सुबह गांव में परिजनों, दोस्तों और ग्रामीणों के साथ रंग-गुलाल खेला था।
विज्ञापन

इसके बाद वह परिवार के एक अन्य घर में जाकर आराम करने लगा। दोपहर में भोजन के लिए जगाने पर उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। घबराए परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने हृदयाघात की आशंका जताई हालांकि आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही संभव थी, लेकिन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले आए। गमगीन माहौल में बृहस्पतिवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
वहीं पैजनियां में दुल्हैंडी के दिन गांव निवासी भूदेव (55) पुत्र मन्नू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने होली पर अपने साथियों के साथ रंग खेला था। शाम को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए गांव में एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत बिगड़ने पर बिजनौर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। भूदेव की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें