यूट्यूब पर लोगों की पसंद बनी फिल्म राजपाल
चांदपुर। क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी तरुण त्यागी ने फिल्म राजपाल में पुलिस का किरदार निभाकर जिले को पहचान दी है। हरियाणवी फिल्म के सुपर स्टार माने जाने वाले उत्तम कुमार की फिल्म राजपाल 24 दिसंबर को एक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई है। गांव सिसौना निवासी तरुण त्यागी फिल्म में पुलिस का किरदार निभाया है। फिल्म में सामाजिक परिवेश व पुलिस कर्मियों के जीवन व जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य करने के बारे में दिखाया गया है। फिल्म में उत्तर कुमार (धाकड़ छोरा) कविता जोशी की जोड़ी है। तरुण त्यागी ने बताया कि इससे पूर्व वे फिल्म फक्कड़, कट्टो, बांझ, रामपाल हवलदार, कुंवर साहब, विकास की बहु, धर्मसंकट आदि में भी काम किया है।