चांदपुर में हापुड घटना के विरोध शासन का पुतला फूंकते अधिवक्ता। स्रोत अधिवक्ता
चांदपुर। सीनियर बार एसोसिएशन के तत्वाधान में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने हापुड़ घटना के विरोध में हाथों में डंडे लेकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन देने में अध्यक्ष सोमपाल सिंह, सचिव मुकेश चौहान, हरिश्वर सिंह, अर्चना शर्मा, महेश कुमार, छतरपाल सिंह, सादिक हुसैन, नीरज तिवारी, रियाज अहमद, संदीप कुमार, विशाल सिंह, नौशाद अहमद आदि अधिवक्ता शामिल रहे।