अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन में 40 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह की बुखार से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सुनील को दो दिन से बुखार से था। उसकी प्लेटलेट्स भी कम हो गई थी। गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। बुधवार की रात तबीयत बिगड़ गई। काशीपुर ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मंगलवार को ही गांव की हेमलता की देहरादून के निजी अस्पताल में बुखार के चलते मौत हो चुकी है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी खालिद अख्तर का कहना है कि युवक की मौत बुखार से नहीं हुई है। उसकी टीबी की दवाई चल रही थी। गांव में दूसरे दिन भी शिविर लगाकर रोगियो की जांच की गई है।