फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में वकीलों पर हुई फायरिंग और मारपीट से वकीलों में रोष व्याप्त है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बैंच स्थापना संघर्ष समिति के आह्वान पर इस घटना के विरोध में वकील सोमवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। दिल्ली के वकीलों के समर्थन में वकीलों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली की अध्यक्षता एवं महासचिव नवदीप सिंह के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने वकीलों के साथ इस तरह का बर्ताव कर अमानवीय व्यवहार किया है। इसे वकील किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आए दिन पुलिस कहीं न कहीं आम जनता के साथ वकीलों से भी अभद्रता करने पर उतारू है। वकीलों ने दिल्ली पुलिस की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई करने और दोषियों पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। वकीलों ने न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुएदिल्ली पुलिस के विरोध में नारेबाजी की। जिला बार अध्यक्ष एसके बबली एवं महासचिव नवदीप सिंह के अनुसार पांच नवंबर को सभी अदालतों में न्यायिक कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें