फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले की आईटीआई संस्थानों में 24 जुलाई तक होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। तकनीकी पढ़ाई कर जल्द रोजगार पाने के लिए विद्यार्थी आईटीआई की विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश ले रहे हैं। प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत द्वितीय चरण (कट ऑफ) में प्रवेश हो रहे हैं। द्वितीय चरण के तहत भी आईटीआई की विभिन्न ट्रेडों में 24 जुलाई तक प्रवेश होंगे।
विज्ञापन

जनपद में पांच राजकीय आईटीआई संस्थान और 21 निजी आईटीआई संस्थान संचालित है। इन आईटीआई संस्थानों में शैक्षिक सत्र अगस्त 2025 से शुरु होगा। इस प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न ट्रेड के लिए प्रवेश चल रहा है। प्रवेश की कट ऑफ वेबसाइट पर उपलब्ध है। राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि जनपद बिजनौर में संचालित समस्त राजकीय एवं निजी आईटीआई के लिए राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा घोषित द्वितीय चयन परिणाम के प्रवेश चल रहे हैं। द्वितीय चरण में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2025 निर्धारित है। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक प्रवेश नहीं लिया है। वह 24 जुलाई को शाम पांच बजे तक अपने समस्त मूल प्रमाणपत्रों के साथ संबंधित संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। द्वितीय चरण की तिथि निकलने के पश्चात प्रवेश संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें