कांवड़ियों को सुरक्षित वातावरण देगा प्रशासन
नजीबाबाद। महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों को सुरक्षित वातावरण दिया जाएगा। महाशिवरात्रि तक प्रशासन ने कांवड़ मार्ग से मदिरा, पान और मांस की दुकानें, बंद रखने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि कांवड़ियों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रशासन वचनबद्ध है।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने थाना प्रभारी दिनेश गौड़ की उपस्थिति में थाना परिसर में महाशिवरात्रि के संबंध में अमन कमेटी की बैठक ली। बैठक में कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था जुटाने पर चर्चा की गई। एसडीएम ने प्राइवेट वाहन संचालकों से भी हरिद्वार किराये की सूची चस्पा करने को कहा। अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह, एसएसआई राजीव चौधरी की उपस्थिति में अमन कमेटी की बैठक में ग्राम प्रधान सागर बडोला, राजन टंडन गोल्डी, इरशाद लोहिया, हिमांशु, लवी अग्रवाल, प्रफुल्ल वशिष्ठ सहित कई लोग मौजूद रहे।
स्वयंसेवियों पर होगी सेवा की जिम्मेदारी
नजीबाबाद। विधानसभा चुनाव में पुलिस ड्यूटी के चलते कांवड़ियों को सुरक्षित वातावरण देने में पुलिस प्रशासन पीआरडी जवानों और स्वयंसेवियों की मदद लेगा। एसडीएम और सीओ ने शिवभक्तों की सेवा के इच्छुक समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की। स्वयंसेवी प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर कांवड़ सेवा के लिए आवेदन करेंगे।