फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज पर प्रशासन रहा अलर्ट

विज्ञापन
नजीबाबाद की जामा मस्जिद में ड्रोन कैमरे से स्थिति पर निगाह रखती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
जुमे की नमाज पर प्रशासन रहा अलर्ट
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रशासन की सख्ती के बाद नगर पंचायत जलालाबाद और नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट था। ड्रोन कैमरों से निगरानी गई, साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय पांचाल, एसएसआई संजीव कुमार के निर्देशन में जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किसी भी प्रकार के विरोध से निपटने के लिए प्रशासन सुबह से ही चौकन्ना था। सीओ और थाना प्रभारी के निर्देशन में जलालाबाद और नजीबाबाद नगर क्षेत्र में दो-दो ड्रोन कैमरे सवेरे से ही स्थिति पर निगाह रखे हुए थे। जलालाबाद चौकी प्रभारी पवन कुमार और एसआई संजय कुमार ने दो ड्रोन कैमरों के माध्यम से नगर पंचायत जलालाबाद में गत शुक्रवार को हुए पथराव की घटना के बाद स्थिति पर कड़ी निगाह रखी।
विज्ञापन

नजीबाबाद में जाब्तागंज चौकी प्रभारी कुमरेश त्यागी, सराय चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने क्रमश: जामा मस्जिद और चौराहा जगन्नाथ क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के माध्यम से स्थिति पर निगाह रखी। जुमे की नमाज को देखते हुए नगर के विभिन्न मस्जिदों के आसपास और नगर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। एसडीएम संगीता और सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने जुमे की नमाज के दौरान सराय चौकी में कैंप कर स्थिति पर निगाह रखी। उधर मंडावली थाना क्षेत्र में थाना अध्यक्ष संदीप त्यागी, नांगलसोती थाना क्षेत्र में वली मोहम्मद ने गश्त की।
विज्ञापन

पुलिस की नुक्कड़ सभाओं का दिखा असर
नजीबाबाद। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गत शुक्रवार को जलालाबाद और नजीबाबाद में पथराव की घटना के बाद से पूरी तरह शांति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन ने जुमे की नमाज से पूर्व नुक्कड़ सभाएं और शांति समिति की बैठक कर नागरिकों को नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में फैलाई जा रहीं अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। प्रशासन की सक्रियता से नगर में भय मुक्त वातावरण रहा। सुबह से बाजार खुले और खासी चहल पहल रही। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आशंका को देखते हुए रोडवेज डिपो में सवेरे से ही यात्रियों की काफी कमी रही। यात्री न होने से लंबी रूट की कई रोडवेज बसों का संचालन रद्द करना पड़ा।

नजीबाबाद की जामा मजिस्द पर ड्रोन कैमरे से निगाह रखता पुलिस प्रशासन।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लेते आईजी रामकुमार।- फोटो : NAZIBABAD

जलालाबाद में ड्रोन कैमरे से स्थिति पर निगाह रखते सीओ प्रवीण कुमार सिंह।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें