नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए महाराष्ट्र से आए लोगों की लगी ल?
- फोटो : BIJNOR
महाराष्ट्र से आए श्रमिकों पर नजर रख रहा प्रशासन
नगीना/अफजलगढ़। महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों से प्रवासी मजदूरों का अपने घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। बुधवार को पूरे दिन महाराष्ट्र व देश के अन्य राज्यों से नगीना पहुंचे सैकड़ों की संख्या में प्रवासी मजदूरों ने नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सा प्रभारी नवीन कुमार ने सभी मजदूरों का थर्मल स्कैनिंग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया। उधर अफजलगढ़ में नोडल अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि विकास खंड में महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा व पंजाब आदि सहित मंगलवार देर रात तक करीब साढ़े पांच सौ लोग आ चुके है। जिन्हें प्रारंभिक जांच के बाद होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर तक 35 मजदूरों की वापसी हुई है। बताया कि प्रतिदिन होम क्वारंटीन किये गए 20 लोगों का सैंपल कोरोना परीक्षण के लिए भेजा जाना है।