नजीबाबाद की मंडी समिति में थर्मल स्क्रीनिंग कराते डा. सर्वेश निराला।
- फोटो : NAZIBABAD
सब्जी मंडी में प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती
नजीबाबाद। प्रशासन की सख्ती के बाद आखिरकार मंडी समिति के सब्जी और फल कारोबारी सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए विवश हुए। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने आढ़तियों और सब्जी-फल कारोबारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। एसडीएम संगीता के निर्देशन व मंडी समिति सचिव संभव तोमर की निगरानी में आढ़त का काम निश्चित स्थानों पर चलाया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश निराला ने बुधवार को तड़के सब्जी एवं फल आढ़तियों और मंडी परिसर में आए कारोबारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की।