डीएम से की कांठपुर में गंदगी की शिकायत
नजीबाबाद। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी हाजी नसीम अंसारी ने डीएम रमाकांत पांडेय को गांव औरंगपुर बसंता उर्फ कांठपुर में व्यापक गंदगी होने की शिकायत की है। आरोप है कि काफी समय पूर्व जिला पंचायत द्वारा बनाया गया नाला पूरी तरह से अवरुद्घ है। नाले की सफाई न होने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। उन्होंने व्यापक गंदगी फैलने, पेयजल समस्या और संपर्क मार्गों की स्थिति से डीएम को अवगत कराया है।