फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शेड्यूल खुले बाजार को प्रशासन ने कराया बंद

विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस द्वारा बंद कराया गया बाजार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिना शेड्यूल खुले बाजार को प्रशासन ने कराया बंद
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर लिया है। दुकानदारों ने मनमाने तरीके से दुकान खोल लीं, जिन्हें पुलिस ने आकर बंद करा दिया। काफी देर बाद शेड्यूल के अनुसार दुकान खोलने की अनुमति दी। बाद में भी ज्यादातर बाजार बंद ही रहा। बाजार में कम दुकानें खुलने से लोगों की भीड़ भी कम रही। पुलिस ने बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

प्रशासन ने दुकान खुलने के लिए सामान के अनुसार शेड्यूल निर्धारित किया है। लेकिन बुधवार को शेड्यूल को धता बताते हुए सभी दुकानदारों ने दुकान खोल लीं। इसका पता चलते ही पुलिस बाजार में पहुंच गई। पुलिस ने दुकानदारों को फटकार लगाते हुए पूरा बाजार बंद करा दिया। दुकानदार बाजार को बंद करके अपने घर चले गए। बाद में पुलिस ने शेड्यूल के अनुसार दुकान खोलने को कहा। लेकिन बाद में काफी कम दुकानदारों ने ही दुकान खोलीं। किताब, घड़ी, बिजली के सामान व किराना की दुकान ही खुली रहीं। बाजार में दुकान कम खुलने से लोगों की भीड़ भी कम रही। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए बड़े स्तर पर हर चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सबको करना है। बिना शेड्यूल के जो दुकान खोलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार शेड्यूल के अनुसार ही दुकान खोलें। बिना मास्क बाजार में आने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें