एडीएम प्रशासन ने क्वारंटीन केंद्रों का किया निरीक्षण
नजीबाबाद/बड़िया। एडीएम प्रशासन ने नजीबाबाद के समीपुर और मथुरापुर मोर में आईटीआई क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण किया।
एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ ने एसडीएम संगीता, स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश निराला के साथ शनिवार को आईटीआई समीपुर और सीवी रमन आईटीआई मथुरापुर मोर में बनाए गए क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण किया। इन केंद्रों पर जलालाबाद, मंडावली, नांगलसोती और जाब्तागंज क्षेत्र के 39 जमातियों को क्वारंटीन के लिए रखा गया है। सीवी रमन आईटीआई मथुरापुर मोर केंद्र पर 18 जमाती क्वारंटीन में हैं। एडीएम प्रशासन ने जमातियों को दी जाने वाली चिकित्सीय सुविधा के संबंध में जानकारी ली। जमातियों ने एडीएम प्रशासन से उनके मोबाइल उपलब्ध कराने को कहा। जांच रिपोर्ट आने के साथ 14 अप्रैल के बाद मोबाइल देने की बात प्रशासन ने कही है।