किरतपुर में रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजूकेशन में स्पोर्ट्स मीट के विजेताओं को किया गया सम्मानित
- फोटो : BIJNOR
किरतपुर। रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन द्वारा आयोजित रामा यूथ रन-2021 स्पोर्ट्स मीट बैडमिंटन में छात्र वर्ग में बी.कॉम. के आदित्य और छात्रा वर्ग में डीएलएड छात्रा युसरा परवीन ने गोल्ड मेडल जीते।
रामा यूथ रन 2021 तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट के आयोजन को कोविड को ध्यान में रखते हुए दो दिवस में ही समाप्त कर दिया गया। छात्र वर्ग में बैडमिंटन सिंगल में बी.कॉम. के आदित्य ने बीए के अरहम को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में छात्रा युसरा परवीन ने गोल्ड मेडल जीता। डबल्स में आदित्य एवं कार्तिक को हराकर आशुतोष तथा मयंक ने गोल्ड मेडल जीता। शतरंज में बीसीए के छात्र अनूप राजपूत को हराकर डीएलएड छात्रा महिमा चौहान ने गोल्ड, टेबिल टेनिस में बीसीए छात्र मोहम्मद बदर को हराकर एमए के छात्र शिवम कर्णवाल ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
खो-खो में बीकाम की टीम को हराकर बीएससी होम साइंस ने गोल्ड मेडल जीता। वालीबॉल में बीकाम को हराकर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने गोल्ड जीता। कबड्डी में बीएड एवं बीकाम को हराकर बीए तथा बीबीए ने गोल्ड जीता। क्रिकेट में मैनेजमेंट को हराकर बीकॉम ने गोल्ड जीता। विजेता खिलाड़ियों व टीमों को रामा एजुकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टी अरुण गोयल ने मेडल, ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। टीम मैनेजर यशपाल सिंह, खेल अधिकारी चितवन शर्मा के दिशा निर्देशन में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के निदेशक इंजीनियर रोहित चौधरी, प्राचार्य डबलेश कुमार, चीफ प्राक्टर व उप प्राचार्य डा. रवीश कुमार, डीन साइंस सीडी शर्मा, खेल मैनेजर कामेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सौरभ राजपूत आदि मौजूद रहे।