फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास में कांग्रेस का सक्रिय योगदान: जीशान सैफी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगर कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार के लिए सक्रिय सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया। निकाय चुनाव में भी पार्टी अपने प्रत्याशियों को चुनाव में उतारेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेसी जीशान सैफी के आवास पर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। वरिष्ठ कांग्रेसी नसीम अंसारी, नगर अध्यक्ष मो. अकरम खां, ब्लॉक अध्यक्ष मुस्तकीम राइन, राकेश शर्मा, अमजद सिद्दीकी, आफशान सैफी, नईम अख्तर, दयावती, डॉ. इकबाल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया गया। जीशान सैफी ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र के बहुमुखी विकास की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने विकासशील देशों में भारत के शामिल होने का श्रेय कांग्रेस को दिया।
जीशान सैफी ने शौकत, आरिफ, रिजवान, शकील, मो. आमिर, फुरकान, यूनुस सहित अनेक युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। बैठक में निकाय चुनाव में कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी के लिए प्रत्याशी चयन पर भी चर्चा हुई। बैठक में हर्षवर्धन राणा, अब्दुल समद आजाद, सरफराज मलिक, खालिक हुसैन, रोमान सैफी, शाहिद अंसारी, ताबिश, नदीम फारुकी, डॉ. फैजान सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें