फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक व्यवस्था के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक व्यवस्था के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने शनिवार को पालिका अधिकारियों, सब्जी आढ़तियों की कोतवाली मेें बैठक ली। सब्जी मंडी में अब आढ़तियों की दुकानों के बीच में करीब 20 फीट का अंतराल होगा।
एसडीएम ने शनिवार को फिर से व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसडीएम ने निर्देशित किया कि 12 मार्च से नगर की किराना की चिह्नित दुकानें सुबह आठ बजे से 10 बजे तक ही खुलेंगी। मेडिकल स्टोर सुबह सात बजे से 10 बजे तक और शाम चार बजे से छह बजे तक ही खुलेंगे। ठेला ठेलियों पर सब्जी और फल बेचने वालों को सुबह से छह बजे से 11 बजे तक ही छूट रहेगी। किसी ने भी आदेशों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि प्रत्येक कारोबारी एवं आम आदमी घर से बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर लगाएगा। केएम इंटर कालेज में सब्जी मंडी में आढ़ती कम से कम 20 फीट की दूरी का आपस में अंतराल रखेंगे। आदेशों के बाद पालिका प्रशासन की ओर से नगर में ई-रिक्शाओं के माध्यम से एनाउंस करा दिया गया। इस मौके पर सीओ महावीर सिंह राजावत, कोतवाल रंजन कुमार शर्मा, पालिका के ईओ मनोज कुमार रस्तोगी, पुष्पेंद्र सक्सेना शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें