फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ को बुलाने वाले स्कूलो व कोचिंग सैंटरों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ को बुलाने वाले स्कूलों व कोचिंग सेंटरों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने कोरोना वायरस को लेकर शिक्षण संस्थाओं तथा कोचिंग सेंटरों पर शिकंजा कस दिया है। स्टाफ को कॉलेज बुलाने वाले शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारियों से ऐसे विद्यालयों तथा कोचिंग सेंटरों की सूची भेजने को कहा है। शासन ने दो अप्रैल तक शिक्षण संस्थानों, कोचिंग सेंटरों को बंद कर दिया है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि कुछ स्कूलों तथा कोचिंग सेंटर द्वारा स्टाफ को बुलाने की शिकायत मिल रही है। आरोप है कि स्टाफ को स्कूल के प्रचार प्रसार के लिए गांवों में भेजा जा रहा है। बताया कि ऐसे स्कूलों की सूची मंगवाई जा रही है। स्कूलों व कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। स्कूल व कोचिंग सेंटर दो अप्रैल तक स्टाफ को नहीं बुलाएं। डीआईओएस ने अभिभावकों तथा शिक्षक अभिभावक संघ से 22 मार्च के बंद को सफल बनाने तथा कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें