फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा रेट पर यूरिया बेचा तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादा रेट पर यूरिया बेचा तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र ने बताया कि जिले में निर्धारित लक्ष्य, किसानों की जरूरत के अनुसार किसानों को यूरिया की आपूर्ति कराई जा रही है। सहकारी संस्थाओं व निजी प्रतिष्ठानों के माध्यम से निर्धारित दर पर यूरिया के वितरण के कड़े निर्देश दिए गए हैं। विक्रेताओं को यूरिया के साथ अन्य पोषक तत्वों के उत्पादों की टैगिंग न करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा एक प्रकरण पाए जाने पर मैसर्स मनोज ट्रेडर्स किरतपुर का उर्वरक प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। कोई भी खाद विक्रेता यूरिया को निर्धारित मूल्य से अधिक पर बेचता या उसके साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसा कोई भी मामला पकडे़ जाने पर उनके कार्यालय में लिखित या फिर 9450428047 नंबर पर सूचित किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें