फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी में पटाखे बिकते मिले तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर/नजीबाबाद। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमों ने पटाखे विक्रे ताओं के यहां निरीक्षण किए और उनके स्टॉक की जांच की। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि आबादी के बीच पटाखे बिकते पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नजीबाबाद में एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने पटाखा कारोबारी प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इन्होंने शुभम अग्रवाल फायर वर्क्स, कोहिनूर फायर वर्क्स, सुभाष फायर वर्क्स, परी फायर वर्क्स प्रतिष्ठान सहित कई पटाखा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने पटाखा कारोबारियों को पानी, बालू आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने, पटाखा प्रतिष्ठानों के गोदाम में बिजली के तारों से पटाखे दूर रखने, प्रतिष्ठानों पर भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश दिए। अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन ने पटाखा कारोबारियों को अग्नि सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने को कहा। अनुमति लेकर ही दुकानें लगाई जाएगी। ऐसा न करने वालों का पटाखों का स्टॉक जब्त कर लिया जाएगा।
एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि दिवाली पर कस्बों के भीतर और आबादी के बीच किसी भी दशा में आतिशबाजी की दुकानों को न लगने दें। प्रशासन द्वारा चिन्ह्ति स्थान पर ही दुकानें लगने दें। ऐसा न करने वालों के पटाखे जब्त कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें