फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छह गैरहाजिर अफसरों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। शनिवार को तहसील के सभा कक्ष में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें 149 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई।
विज्ञापन

छह शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर निदान कर दिया। बाकी 143 शिकायतों का निदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में इस मौके पर छह अधिकारी गैर हाजिर मिले। डीएम ने कहा कि लापरवाह गैरहाजिर अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे पहले मौजूद अधिकारियों की गिनती कराई। गैरहाजिर अधिकारियों में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी बिजनौर, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नजीबाबाद एवं अधिशासी अभियंता जल निगम शामिल मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम स्मृति मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे, तहसीलदार धनराज कुमार, नायब तहसीलदार कपिल कुमार आजाद, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार पटेल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें