फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन के हत्यारोपियों पर जल्द हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नितिन के हत्यारोपियों पर जल्द हो कार्रवाई
विज्ञापन

धामपुर। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के कार्यकर्ता सोमवार को शेरकोट थाने के गांव खिजरपुर में समाज के 22 साल के नितिन की देहरादून में हुई मौत के मामले में एसपी पूर्वी जोन अनित कुमार से मिलकर आरोपियों पर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव खिजरपुर के नितिन का शव देहरादून में फांसी के फंदे पर एक कमरे में लटका मिला था। मृतक के परिजन गांव के ही दूसरी बिरादरी के एक व्यक्ति पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। मृतक नितिन का शव देहरादून में मिला है। आत्महत्या होने की पुष्टी हुई है। ऐसे में जो कुछ रिपोर्ट दर्ज करानी है वह देहरादून में ही होगी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कथित आरोपी मृतक के गांव खिजरपुर का ही है। क्योंकि आरोपी मृतक की मां को करीब दस साल पहले भगा कर ले गया था। वह अब गांव में रह रहा है। मृतक की बहन और परिजनों को देख लेने की धमकी दे रहा है। एसपी ने कहा यदि इस मामले में किसी ने राजनीति चमकाने का प्रयास किया तो ऐसे लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। एसपी के बयान से कार्यकर्ताओं में असंतोष है। महासंघ के प्रदेश प्रभारी पंकज दक्ष का कहना है कि संगठन पीड़ित के साथ है। इस मौके पर ओमपाल सिंह, पवन कुमार, निशा, केशव, रामपाल, धर्मेंद्र, सागर, मुन्नी, शीला रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें