फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाडली मांडू में हुए दोहरे हत्याकांड में एक नामजद आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड में आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन

धामपुर। गांव पाडली मांडू में चार दिन पहले कुत्ते की खरीदारी के रुपयों के मामले को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड में एक आरोपी निखिल ने शुक्रवार को बिजनौर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस शुक्रवार को तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। शांति व्यवस्था बनाने को गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी और पुलिस कैंप किए हुए है।
सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस की गिरफ्तारी के डर की वजह मृतक केहर सिंह के पुत्र निखिल ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। शुक्रवार को इस दोहरे हत्याकांड में गांव के ही नामजद आरोपी रानू , रामू और जिला मुरादाबाद के कांठ थाने के गांव खंडशाल निवासी केहर सिंह के रिश्तेदार अमीचंद उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। घटना में दोनों पक्षों की ओर से नौ लोग नामजद और कई अज्ञात लोग शामिल है। सीओ ने कहा कि बाकी आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को गांव में जाकर सुझाव दिया है कि वे अपने भीतर से डर निकाल दें। अभी कुछ नामजद आरोपी फरार हैं। इसे देखते हुए गांव में पीएसी और पुलिस की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार की महिलाओं को हिरासत में रखने की निंदा की है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी क्या कर रहे हैं। वे ये सब घर की महिलाओं को बता कर नहीं करते है। पुलिस को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस ने जिन महिलाओं को हिरासत में ले रखा है, उन्हें घर भेज देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें