फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला की मौत के मामले में आरोपी को रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्दौर। गांव कूकड़ा इस्लामपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में तमाशा देख रही एक महिला की तमंचे से निकली गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट से रिमांड पर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया।
गांव कूकड़ा इस्लामपुर निवासी छतरपाल सिंह के पुत्र अंकित कश्यप ने पड़ोसी जयप्रकाश के पुत्र मोनू कुमार को दस हजार रुपये ब्याज पर उधार दिए थे। मोनू राजस्थान में डंपर चालक है। वह कुछ दिन पूर्व घर आया। मोनू सैनी के घर आने की भनक लगते ही अंकित तमंचा साथ लेकर उधार दिए रुपये लेने उसके घर पहुंचा।
विज्ञापन

अपने रुपये उधार दी रकम मांगी। रुपये वापस नहीं करने पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई और फायरिंग हुई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर देख रहीं श्याम सिंह सैनी की 60 वर्षीय पत्नी सुधा की गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुधा के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस रिमांड पर आरोपी अंकित को लेकर थाने ले आई और पूछताछ की। आरोपी अंकित कुमार ने पुलिस को गांव कूकड़ा इस्लामपुर की नहर में स्थित गन्ने के खेत में तमंचा छिपाकर रखने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें