फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक और किराएदार विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान कब्जाने की कोशिश का आरोप
विज्ञापन

नजीबाबाद। मकान मालिक और किराएदार का विवाद थाने से एसडीएम तक पहुंचा। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचकर विवाद की जानकारी की। मकान मालिक ने किराएदार पर जबरन मकान कब्जाने के प्रयास का आरोप लगाया।
नगर के मोहल्ला सब्नीग्रान में प्रद्युम्न गुप्ता के मकान में बैग कारोबारी मनोज गोयल किराए पर रह रहे हैं। प्रद्युम्न गुप्ता की ओर से तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि दो वर्ष पूर्व मनोज गोयल ने अपना मकान निर्माण होने की बात कहकर किराए पर मकान लिया था। किराएदार दंपती उनका मकान खाली न कर कब्जाना चाहते हैं। उधर, किराएदार दंपती ने अपनी पुरानी किराएदारी होने का दावा करते हुए जबरन मकान खाली कराने का दबाव बनाने की बात कही। मकान मालिक पक्ष की ओर से एसडीएम ब्रिजेश कुमार सिंह को किराएदार द्वारा जबरन मकान पर कब्जा करने का पत्र सौंपकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजीव यादव, जाब्तागंज चौकी प्रभारी कुमरेश त्यागी पुलिस बल के साथ रविवार को मामले की जांच को पहुंचे। किराएदार महिला ने चैनल गेट के भीतर से ही पति के घर न होने की बात कहकर नायब तहसीलदार और पुलिस बल को वापस कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें