फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, मुश्किल से दबोचा

Thu, 21 Sep 2023 10:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए जाते वक्त महिला से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से छूटकर भाग गया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
शेरकोट के जंगल में फरार आरोपी को तलाश करती पुलिस। स्त्रोत नागरिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के धामपुर में महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी को रेहड़ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बिजनौर में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए जाते वक्त आरोपी पुलिस की गिरफ्त से छूटकर भाग गया। बड़ी मुश्किल से पुलिस कर्मियों ने उसे दबोचा।

विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में रेहड़ थाना पुलिस ने गांव जाफराबाद निवासी मनु पुत्र पुन्नी को गिरफ्तार किया था। बुधवार को दरोगा प्रवीण कुमार, सिपाही नरेशपाल और होमगार्ड रविंद्र उसे बिजनौर में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए लेकर जा रहे थे।

 

शेरकोट थाना क्षेत्र में हाईवे-74 पर मनोकामना मंदिर के निकट पुलिस की कार में पंक्चर हो गया। पुलिस कर्मी कार का पहिया बदलने का प्रयास कर रहे थे, तभी आरोपी अपने हाथ से हथकड़ी को निकाल कर भाग गया।


उसे भागता देख तीनों पुलिस कर्मी शोर मचाते उसके पीछे दौड़े। काफी दूर के बाद पुलिस ने लोगों की मदद से उसे दबोच लिया और कार में बैठा कर अपने साथ ले गए। मौके पर धामपुर और शेरकोट पुलिस भी घटनासथल पर पहुंची। शेरकोट थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा का कहना है कि आरोपी को रेहड़ की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें