फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एआई से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो युवकों पर उसकी पुत्री की एआई तकनीक से अश्लील फोटो तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि कोट निवासी जुबैर व सुहेब पुत्रगण इरशाद ने उसकी पुत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील तस्वीरें तैयार की और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर परिवार की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास किया। आरोपी इससे पहले भी इस प्रकार की हरकत कर चुके हैं। उस समय रिश्तेदारों और समाज के लोगों ने समझौता कराकर मामला शांत करा दिया था, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पहले आरोपियों ने किसी अन्य युवक के माध्यम से ऐसी घटना को अंजाम दिलाया था और अब स्वयं ही इस कृत्य को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि दोनों आरोपी वर्तमान में सऊदी अरब में रहते हैं, जिससे उनके हौसले बढ़े हुए हैं। इस घटना के बाद परिवार मानसिक तनाव में है। पुलिस ने रिपोर्ट मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें