नूरपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री ने अपने ही दोस्त व उसके भाई पर जमीन के नाम पर दस लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक देहात को शिकायत पत्र देकर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
गांव आबिदनगर धूंधली निवासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री अशोक सागर ने एसपी देहात को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसने नूरपुर के गांव पूरनपुर नंगला निवासी जोगेंद्र व अशोक पुत्रगण अमर सिंह से जोत की छः बीघा जमीन का सौदा पंद्रह लाख रुपये में वर्ष 2019 में हुआ था। जिसमें बतौर एडवांस दस लाख रुपये की राशि दी गई थी। सौदा होने के दस दिन बाद उसके बदमाशों ने गोली मार दी थी। जिसमें उसका लंबा इलाज चल रहा है। आरोप है कि इस बीच उक्त दोनों भाइयों ने उसे तय की गई जमीन अन्य को बेच दी। लेकिन उसके पैसे वापस नहीं किए।
इस प्रकरण को लेकर सभ्रांत लोगों की एक बैठक 27 जुलाई 22 को हुई थी। जिसमें दस लाख के तेरह लाख रुपये देना तय हुआ था। जिसमें तीन लाख रुपये जोगेंद्र व दस लाख रुपये उसका भाई अशोक अशोक को देगा। फैसले के बाद भी उसे रकम वापस नहीं मिली है। एसपी देहात के निर्देश पर बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया। जिसमें आरोपी पक्ष ने जमीन के पैसे का लेनदेन से इंकार करते हुए बताया कि घरेलू काम के लिए एक लाख पैंतीस हजार रुपये उधार लिए थे।