तीन तलाक देकर मायके छोड़ने का आरोप
हीमपुर दीपा। एक विवाहिता द्वारा दहेज की मांग पूरी न करने पर पति व देवरों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। विरोध करने पर पति ने तीन तलाक देकर मायके छोड़ दिया। पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर के यहां प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में महिला ने कहा कि उसका निकाह चार फरवरी 2020 को हल्दौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ समय पश्चात ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में कार न मिलने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि 26 मार्च की रात्रि को उसके दो देवरों ने उसको कमरे में बंद कर तमंचे से डरा धमका कर दुष्कर्म किया। जब यह बात अपने सास ससुर को बताई तो उसको धमकाते हुए मुंह बंद रखने के लिए कहा गया। पीड़िता ने ससुराल वालों से कहा कि उसे उसके मां-बाप से मिला दो तो उसके साथ मारपीट की गई। 27 मार्च को पति ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसके मायके के गांव में तीन तलाक बोल कर छोड़ दिया।