पालिका अध्यक्ष पर नामांकन पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप
बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने डीएम रमाकांत पांडेय की रिपोर्ट पर नगर पालिका अध्यक्ष रुखसाना को नोटिस जारी कर चुनाव नामांकन पत्र में गलत जानकारी देने को लेकर जवाब मांगा है। पालिकाध्यक्ष पर चुनाव के समय आयु और शैक्षिक योग्यता छुपाने का आरोप है।
प्रमुख सचिव की ओर से 11 मई को जारी नोटिस में पूछा गया है कि डीएम बिजनौर प्राप्त कराई जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद के चुनाव में आयु के संबंध में आपकी ओर से गलत जानकारी दी गई थी। इसके अलावा शैक्षिक योग्यता के बारी में भी गलत जानकारी दी गई है। आपने स्वयं को निरक्षर बताया है जबकि जिन विद्यालय या संस्थानों में आपने शिक्षा ग्रहण की है वहां के अभिलेखों से प्रमाणित होता है कि आप शिक्षित हैं। आपके द्वारा अलग-अलग जगहों पर जन्म के संबंध में अलग-अलग जानकारियां दी गई हैं । यह अपराध के श्रेणी में आता है।