फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में गबन करने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकघर में गबन करने के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। पुलिस ने करीब 1.78 लाख रुपये गबन के आरोपी उप डाकघर की शाखा बाजार नगीना के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने बताया कि उपमंडलीय निरीक्षक (डाक) उत्तरी उपखंड नजीबाबाद दीपक शुक्ला ने 19 जुलाई 2017 को नगीना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जिला गाजीपुर के ग्राम मीरा रेहटी निवासी सुनील कुमार, नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम हरबंसपुर निवासी अशोक कुमार और कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम शेरनगर नरैनी निवासी खानचंद जामा मस्जिद के सामने स्थित डाकघर बाजार नगीना में कार्यरत रहे। इन सरकारी कर्मचारियों ने गलत दस्तावेज तैयार करके एक करोड़ 77 लाख 98 हजार 970 रुपये का गबन कर लिया। खातेदारों के साथ अमानत में खयानत का अपराध किया है। कोतवाल ने बताया कि तीन साल से फरार चल रहे तीनों नामजद सुनील कुमार, अशोक कुमार व खानचंद को मंगलवार की दोपहर रोडवेज बस स्टैंड के पास से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें