मधुमक्खियों के हमले से फेरीवाले की मौत
नहटौर। बाग से आम लेने गए एक फेरीवाले पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। उपचार को लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई।
गांव सलारपुर शफफकतपुर निवासी 60 वर्षीय गफ्फार अहमद फेरी लगाने का काम करता था। वह गांव के पास ही एक बाग में आम लेने गया था। इसी दौरान बाग में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में किसी पक्षी ने चोंच मारकर उन्हें छेड़ दिया। मधुमक्खियों के झुंड ने फेरीवाले सहित बाग में काम करने वाले तीन लोगों पर हमला शुरू कर दिया। बाग में काम करने वाले तीनों लोग किसी तरह से जान बचाकर भाग गए, लेकिन गफ्फार को बुरी तरह से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के किसानों ने धुआं करके उसे बचाया। उपचार को लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई।