वन दरोगा पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
रेहड़। एक सप्ताह पूर्व वन दरोगा पर हमले के आरोपी को पुलिस ने छजमलवाला से गिरफ्तार कर लिया। अमानगढ़ रेंज में तैनात वन दरोगा श्रीपाल सिंह अपने दो सहयोगियों के साथ पिछले सप्ताह बुधवार की रानी नांगल बीट की कक्ष संख्या एक ए में गश्त कर रहे थे। तभी अंधेरे में आहट होने पर लकड़ी तस्करों के अंदेशे में उन्होंने टॉर्च की रोशनी में देखना चाहा तो तीन संदिग्ध भागते दिखाई दिए। जिनमें से एक को पहचानने पर जब उन्होंने टोका तो उक्त व्यक्ति ने उन पर भाले से हमला कर दिया था। इस मामले में शुक्रवार पुलिस ने को वन दरोगा की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। थाना प्रभारी ने बताया की मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आरोपी कमल सिंह निवासी फतेहपुर धारा को छजमलवाला से उस समय गिरफ्तार लिया गया है।