फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसान से रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। एसडीएम ने जमीन की फर्द अलग करने के नाम पर किसान से रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल सौरभ राजपूत को निलंबित कर दिया है। यह लेखपाल पहले भी दो बार निलंबित हो चुका है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के ग्राम खटाई ईम्मन के लेखपाल सौरभ राजपूत पर जमीन के हिस्से की फर्द अलग करने के नाम पर कुछ किसानों ने रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। शिकायत की जांच नायब तहसीलदार से कराई गई। नायब तहसीलदार की रिपोर्ट में आरोप सत्य पाए गए। रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम अवनीश त्यागी ने लेखपाल सौरभ राजपूत को निलंबित कर दिया। एसडीएम ने बताया कि सौरभ पूर्व में भी दो बार निलंबित हो चुका है। वर्तमान में उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें