फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन हजार की रिश्वत लेता लेखपाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद टीम ने नजीबाबाद तहसील से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

नगीना देहात थाने में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कराया गया



संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद टीम ने नजीबाबाद तहसील के लेखपाल डेविड कुमार को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नगीना देहात थाने में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कराया गया है। उधर, लेखपाल की गिरफ्तारी से तहसील में हड़कंप मच गया।

नजीबाबाद तहसील के गांव अकबरपुर आंवला निवासी मो. आसिफ ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद इकाई से इस संबंध में शिकायत की थी। बताया था कि खरीदी गई जमीन के दाखिल खारिज होने के बाद खसरा की नकल उपलब्ध कराने के लिए डेविड कुमार तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगने रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मुरादाबाद टीम प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, नवल मारवाह, उपनिरीक्षक विजय कुमार और अरुण कुमार की टीम ने शुक्रवार को लेखपाल डेविड कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। डेविड ने रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद विरोध भी किया। मगर, टीम उसे अपने साथ ले गई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद इकाई की ओर से नगीना देहात थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें