फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिफ्ट के अनुसार गन्ना लाएंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अब शिफ्ट के अनुसार गन्ना लाएंगे किसान
विज्ञापन

बिजनौर। बिलाई चीनी मिल में पहली बार शिफ्ट के अनुसार गांवों का गन्ना लिया जाएगा। किसान तय समय पर आएंगे और गन्ना तुलवाकर चले जाएंगे। इससे मिल में भीड़ भी नहीं होगी और किसानों को गन्ना तुलवाने में भी समस्या नहीं होगी।
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जागरूकता लाई जा रही है। पिछले पेराई सत्र में चीनी मिलों ने मिलों में भीड़ को कम करने के लिए इंडेंट कम कर दिया था। इससे कम किसान मिलों में गन्ना लेकर आते थे। गन्ने की बंपर पैदावार व इंडेंट कम होने से पेराई सत्र लंबा खिंच गया था। इस बार किसानों के पास पिछले साल से भी ज्यादा रकबे में गन्ना है। बिलाई चीनी मिल ने इस समस्या के समाधान की कोशिश की है। मिल के 37 हजार किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं। 92 गांवों के 17 हजार किसान मिल गेट पर ही गन्ना लाते हैं। बाकी किसानों का गन्ना क्रय केंद्रों पर लिया जाता है। मिल गेट पर गन्ना लाने वाले 90 प्रतिशत किसान रात में गन्ना लाते हैं। इससे मिल में भीड़ लग जाती है। मिल प्रशासन ने गन्ना तुलवाने के लिए किसानों की चार शिफ्ट तय की हैं। शिफ्ट के अनुसार गन्ना तुलवाने के लिए गांवों का निर्धारण कर दिया गया है। किसान मिल में गन्ना शिफ्ट के अनुसार ही लाएंगे। अगर किसी गांव का किसान तय समय में गन्ना नहीं तुलवा पाता है तो रात को दस से 12 बजे के बीच वह गन्ना तुलवा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल पर नहीं लगेगा भीड़
बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह के अनुसार कोरोना संक्रमण को देखते हुए मिल में शिफ्ट के अनुसार गन्ना तोलने की व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को कोई परेशानी भी नहीं होगी और भीड़ भी नहीं लगेेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें