मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर मंगलवार की दोपहर बिजनौर के पास तेज रफ्तार कंटेनर सामने से आ रहे टाटा मैजिक (टेंपो) पर पलट गया। कंटेनर के नीचे दबने से टाटा मैजिक के चालक सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन से कंटेनर को उठवाकर तीनों के शव बाहर निकाले। सड़क के गड्ढों की वजह से हादसा हुआ।
बिजनौर की ओर से एक कंटेनर तेज रफ्तार में बैराज की ओर जा रहा था। इसी बीच सड़क के गड्ढे की वजह से अचानक कंटेनर अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे टाटा मैजिक (टेंपो) पर पलट गया।