फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में बड़ा हादसा: नहर में गिरी स्कूल बस, मची चीख-पुकार, एक की मौत, कई छात्र घायल, परिजनों ने घेरा थाना

Wed, 02 Aug 2023 05:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस के नहर में गिरने के कारण एक छात्र की मौत हो गई जबकि कई छात्र छात्राएं घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
नहर में गिरी स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस के नहर में पलटने के कारण एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि अन्य कई घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव सदाफल स्थित एनएस इंटरनेशनल स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए उनके घर जा रही थी कि चालक कृपाल सिंह की लापरवाही से बस बड़ी नहर में गिर कर पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर में घुस कर बच्चों को बस से निकाला। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं चल रहा था। घटना में एक दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। सभी को निजी चिकित्सक के भर्ती कराने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। उपचार के दौरान एक छात्र लक्की (8) पुत्र महेश निवासी अलियारपुर की मौत हो गई है।
विज्ञापन


गाड़ी चालक की गिरफ्तारी व रिपोर्ट लिखने को लेकर थाने का घेराव
स्कूल बस नहर में गिरने से हुई एक छात्र की मौत व दो दर्जन से अधिक घायल छात्रों के सैकड़ों परिजनों ने थाने का घेराव किया। उन्होंने आरोपी बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें