फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कांवड़ियों की मौत, कोहराम मचा

Mon, 07 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर/गंजदारानगर। चांदपुर मार्ग पर टूटे पड़े पेड़ से बचने के प्रयास में कांवड़ियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए।
विज्ञापन


जिला अमरोहा थाना गजरौला क्षेत्र के गांव भीकनपुर सुमाली के निवासी करन सिंह शनिवार रात पत्नी ओमवती व अन्य पड़ोसियों के साथ कांवड़ लेने गाड़ी से हरिद्वार जा रहे थे। देर शाम आई आंधी में चांदपुर मार्ग पर संधू फार्म के निकट एक पेड़ टूट बीच सड़क पर पड़ा था। रात करीब साढ़े दस बजे टूटे पड़े पेड़ से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और पलट कर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।

हादसे में करन सिंह 45 वर्ष, उनकी पत्नी ओमवती 42 वर्ष, जगदीश सिंह 42 वर्ष, गोलू पांच वर्ष पुत्र जगदीश सिंह, रूपचंद सिंह 35 वर्ष, तारा सिंह 38 वर्ष, पिंकी 17 वर्ष पुत्री तारा सिंह, सोनू 19 वर्ष पुत्र हरीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


गश्त कर लौट रहे गंज चौकी के सिपाही ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने ओमवती और जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह सभी घायल परिजनों के साथ लौट गए। एक साथ दो कांवड़ियों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शिवरात्रि पर सभी हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए खुशी-खुशी घर से निकलने थे।

उधर, नजीबाबाद/जलालाबाद में हरिद्वार से कांवड़ लेकर नूरपुर के गांव अहीरपुर का कांवड़ियों का जत्था कोतवाली मार्ग से गुजर रहा था। गुनियापुर के निकट तड़के पांच बजे पीछे से आए वाहन ने कांवड़ियों के जत्थे को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल गांव अहीरपुर निवासी कांवड़िया राजपाल सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि टीकाराम, योगराज और टीकम घायल हो गए।

सूचना पर एसपी सिटी कैप्टन एमएम बेग, सीओ संजय राय, थाना प्रभारी अजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। कांवड़िये का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। मृतक के भाई मोहित सिंह की ओर से अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है।

कांवड़ खंडित होने पर जमकर हंगामा
धामपुर। मुरादाबाद मार्ग पर गांव सरकड़ा के सड़क हादसे में एक कांवड़िया घायल हो गया। कांवड़ भी खंडित होने पर गुस्साए साथी कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए मुरादाबाद मार्ग को जाम कर दिया। महाशिवरात्री के पर्व पर गैर जनपदों को जाने वाले कांवड़ियों की भारी संख्या धामपुर से होकर गुजर रही है।

मुरादाबाद मार्ग पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे गंतव्यों को जा रहे हैं। रविवार सवेरे पांच बजे जब कांवड़ियों का जत्था गंतव्यों को जा रहा था। तभी रोडवेज की एक बस ने कांठ थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी कांवड़िये शिवराम को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और उसकी कांवड़ भी खंडित हो गई। जिसके बाद कांवड़ियों ने मुरादाबाद मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगाकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने कांवड़ियों के भारी जत्थों को देख धामपुर से मुरादाबाद जाने वाले सभी वाहनों पर रविवार शाम तक के लिए रोक लगा दी है। बसों को मुरादाबाद के लिए बॉया स्योहारा के स्थान पर नूरपुर से निकाला गया। उधर रोडवेज की बसों की आवाजाही पर पुलिस प्रशासन के लिए रोक लगा दिए जाने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें